खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन

मल्लावां- सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर कस्बे में जगह जगह पर खिचड़ी भोज के आयोजन किये गए । स्वराज्य आश्रम के सामने चेयरमैन अंकित जायसवाल की ओर से विशाल खिचड़ी  भोज का आयोजन किया गया जो सुबह से शाम तक चलता रहा।

      सोमवार को  मकर संक्रांति का पर्व कस्वे में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वराज्य आश्रम के सामने चेयरमैन अंकित जायसवाल व समाजसेवी विशाल जायसवाल की ओर से बृहद स्तर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया । जिसमे लोगो को रोक रोक कर खिचड़ी खिलाई गई।कार्यक्रम सुबह से शाम तक चलता रहा।जिसमे सैकड़ो की संख्या में लोगो ने खिचड़ी खाई। इस दौरान पत्रकार अरुण शुक्ला पटेल, पूर्व सभासद अनुराग मिश्रा, अमित जायसवाल, आयुष दीक्षित, राहुल शर्मा, कमलेश कुमार, सरद कुमार, गौरव मिश्रा, बृजेश सिंह समेत काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सुभाष पार्क में दुर्गा मंदिर पर पुजारी बाबा भैया लाल की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। खिचड़ी का त्यौहार सोमवार व मंगलवार दोनो दिन मनाया जायेगा।