बालसेवा योजना विषयक जागरूकता शिविर व विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में तथा मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्त्वावधान में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषयक जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन पी. डब्लू. डी. निरीक्षण भवन हरदोई में किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती अलका पाण्डेय द्वारा बताया गया कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए महिला आयोग के साथ सामंजस्य स्थापित करके इस शिविर का आयोजन किया गया। उन्होने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रहीं कल्याणकारी योजनाओ के बारे बताते हुये विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी जैसे सुमंगला योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, विधवा पेंशन योजना, तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओ को दी जा रहीं निः शुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये महिला जनसुनवाई में आयीं हुयीं महिलाओ की समस्याएं भी सुनी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर श्री स्वामी दयाल, महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका पाण्डेय, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीतू वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पैनल अधिवक्ता श्री आदर्श कुमार पाण्डेय, महिला थाना प्रभारी श्वेता त्रिपाठी, सुरक्षा का. सुपरवाइजर आरती गौड़ तथा प्राविधिक स्वयं सेवक राधा त्रिपाठी, कीर्ति कश्यप व विवेक कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।