दिल्‍ली आबकारी नीति घोटाले मे मनीष सिसोदिया से पूछताछ

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई कथित दिल्‍ली आबकारी नीति घोटाले की जांच के सिलसिले में उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही है।

वर्ष 2021-22 की दिल्‍ली सरकार की आबकारी नीति के लागू करने में अनियमितताओं की बात सामने आने के बाद दिल्‍ली के उप-राज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। सीबीआई की प्राथमिकी में उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम 15 आरोपियों में है। ये प्राथमिकी नई आबकारी नीति के लागू करने में नियमों के कथित उल्‍लंघन और प्रक्रियागत खामियों के लिए दर्ज की गई थी।