गढ़ी कमालपुर मार्ग पर बड़ा लूटकाण्ड

कोतवाली कछौना के अंतर्गत गढ़ी कमालपुर मार्ग पर बरात से लौट रहे दंपति के दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर लाखों रुपया के जेवर लूट की घटना को अंजाम दिया।

थाना क्षेत्र मल्लावां के राघवपुर निवासी मोहम्मद वकील अपनी पत्नी व साली के साथ संडीला से रिश्तेदार की बरात से वापस आ रहे थे। गढ़ी कमालपुर मे ससुराल होने के चलते बस से उतरकर जा रहे थे तभी गढ़ी की तरफ से पल्सर मोटरसाइकिल लिये दो बदमाश पेशाब करने के बहाने से रुक गए। बदमाशों ने उनकी पत्नी रमजानो को पकड़ लिया और तमंचा लगा दिया। जब पति मोहम्मद वकील छुड़ाने लगा तब वह लोग तमंचे के बट व धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह लोग रमजानो की झुमकी, एक हार, एक अंगूठी व एक मोबाइल सेट छीनकर रोड की तरफ भाग गये। साली की चीख-पुकार से वह लोग भाग गए।

इस घटना से पीड़ित परिवार काफी सहम गया है। पीड़ित ने इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। तत्परता दिखाते हुए पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

रिपोर्ट : पी डी गुप्ता