भाजयुमो कछौना मंडल के कार्यकर्ताओं ने मास्क व सैनिटाइजर का किया वितरण

कछौना (हरदोई) : भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा कछौना मंडल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जारी सेवा कार्यक्रम की श्रंखला के अंतर्गत रविवार को कस्बे में जरूरतमंद लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरण किये। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सभी से कोरोना काल में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सोशल डिस्टेंसिंग, घर से निकलने पर मास्क लगाने की अनिवार्यता आदि का पालन करने की अपील करते हुये जागरूक किया।

इस अवसर जिलामंत्री अजय, जिला कार्यसमिति सदस्य ब्रम्ह कुमार सिंह अनूप दीक्षित, भारतीय जनता युवा मोर्चा कछौना के मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, प्रमोद सिंह, सभासद अभय सिंह टिंकू व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नृपेंद्र सिंह, रोहित तिवारी, हर्षित, योगेश विक्रम सिंह, दीपक सिंह, मुकेश सिंह, विक्रांत समेत तमाम लोग मौजूद रहे।