अमेठी पुलिस की अभिरक्षा से रेप पीड़िता नाबालिग किशोरी गायब, पुलिस के हाथ-पांव फूले

उत्तर प्रदेश की पुलिस अभी तक अपराध और अपराधियों पर तो लगाम नहीं लगा पा रही थी और अब उत्तर प्रदेश पुलिस का एक नया मामला सामने आया। खबर अमेठी के जयास कोतवाली का है जहां पुलिस एक किशोरी को सुरक्षित भी नहीं रख सकी। एक रेप पीड़िता पुलिस की सुपुर्दगी होने के बाद भी थाने से कहीं गायब हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही थाने के साथ साथ आला अधिकारियों के भी हाथ पैर फूल गए। अमेठी के जायस कोतवाली परिसर में पुलिस किशोरी को सुरक्षित भी ना रख सकी।

आपको पूरा मामला बताते चलें कि अमेठी के जायस कोतवाली पुलिस में उस समय हड़कंप मर गया मच गया जब पुलिस की सुपुर्दगी में थाना परिसर से एक नाबालिग किशोरी लापता होने की घटना सामने आई। परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटी को ताज मोहम्मद बहला-फुसलाकर जबरन भगा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद दुष्कर्म का वीडियो बनाकर लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था जिसके बाद वो जायस कोतवाली क्षेत्र में अपनी बहन के घर जायस आ गई। जायस कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना और काफी खोजबीन के बाद 17 अगस्त को गायब नाबालिक किशोरी को बरामद किया लेकिन 21 अगस्त यानी शुक्रवार की देर शाम जायस कोतवाली से नाबालिग साजिया के गायब होने से अमेठी पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

साजिया के खोज के लिए अमेठी पुलिस की कई टीमें जगह-जगह गस्त दे रही हैं लेकिन अभी तक साजिया का अभी तक कोई पता नहीं सका। पुलिस की सुपुर्दगी से एक नाबालिग किशोरी के गायब होने की घटना ने ना सिर्फ अमेठी पुलिस को शर्मसार किया बल्कि पूरे प्रदेश प्रशासन की कार्यशैली और मुस्तैदी पर सवालिया चिन्ह लगा दिया है । जो पुलिस के थाने में पीड़ित सुरक्षित नहीं हैं वहां किसी को क्या इंसाफ मिल पाएगा

अमेठी से मनोज कुमार शुक्ला की रिपोर्ट