दीपक कुमार श्रीवास्तव-
कछौना (हरदोई)। प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने शुक्रवार को कस्बे के संगीता सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत कस्बा स्थित संडीला विधायक राजकुमार अग्रवाल उर्फ राजिया के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुए क्षेत्र की जनसमस्याओं से रूबरू हुए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने संबंधी ज्ञापन प्रभारी मंत्री को सौंपा। वही ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह ने ग्राम सभा टिकारी में पुराने तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु पत्र सौंपा। मंडल महामंत्री कोथावां एस.बी.सिंह सेंगऱ ने सीएचसी अधीक्षक कोथावां की लचर कार्यशैली के संबंध में शिकायती पत्र दिया। सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत कुमार ने कस्बे के मुख्य बाईपास सुठेना मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए पत्र दिया वहीं पत्रकार पीडी गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 को और प्रभावी व जवाबदेही बनाने की बात कही जिससे लोगों के जनसमस्याओं का गुणवत्तापरक निराकरण हो सके। इस अवसर पर संडीला विधायक राजकुमार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, महामंत्री शिवम मिश्रा, ग्राम प्रधान अनिल सिंह, श्याम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रतनलाल, नागेंद्र तिवारी, सिद्धिपाल, राजवीर सिंह, विजय सिंह, अनूप सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।