हमसफर ऐसा होना चाहिए

हमसफर ऐसा होना चाहिए,
जो समझाए नहीं समझे।
हमसफर ऐसा होना चाहिए,
जो जिस्म से नहीं रूह से प्यार करे। 
हमसफर ऐसा होना चाहिए,
जो रुलाए नहीं हर समय हँसाए। 
हमसफर ऐसा होना चाहिए,
जो हर मुश्किल में साथ दे।
हमसफर ऐसा होना चाहिए
जो सबकी नहीं मेरी भी सुने।
हमसफर ऐसा होना चाहिए,
जो लड़ाई-झगड़ों को सुलझाए न कि बढ़ाए।

संजना, 12वीं कक्षा की छात्रा कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश ।