मताधिकार है तुम्हारा


मताधिकार है तुम्हारा
उसका सदुपयोग करो!

मतदान कर योग्य प्रतिनिधि का चुनाव करो!

हमारा मत अमूल्य है,
किसी के झांसे व प्रलोभन में ना आओ!

अयोग्य की पहचान कर
मतदान करो !

संपूर्ण शक्ति तुम्हारे हाथों में
बहुमत दिला कर नेतृत्वकर्ता को अधिकार प्रदान करो!

जातिवाद ,परिवारवाद, भ्रष्टाचारियों को त्याग दो,

राष्ट्र की उन्नति हो,
सुविचार कर
मतदान करो!

चेतना चितेरी, प्रयागराज