न्यू इण्डिया के दामाद की भारत में आव-भगत की तैयारी

डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय-

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ‘न्यू इण्डिया’ का दामाद बनकर आ रहे हैं। अफ़सोस, हम भारतीयों के करोड़ों रुपये ट्रम्प की यात्रा पर व्यय किये जा रहे हैं; किन्तु देशवासियों के मुँह सिले हुए हैं।

सच तो यह है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति की यह ‘चुनावी’ यात्रा है। ज्ञातव्य है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय प्रवासियों की एक बड़ी संख्या है, जिसमें कोलम्बिया में आप्रवासी भारतीयों की सर्वाधिक संख्या है। संयुक्त राज्य अमेरिका में बहुत बड़ी संख्या में होटल का व्यवसाय करनेवाले गुजराती लोग रहते हैं। यही कारण है कि ट्रम्प सबसे पहले गुजरात पहुँचकर अपने कारनामे दिखायेंगे।

उनकी इस समूची यात्रा पर तथाकथित मोदी-सरकार करोड़ों रुपये व्यय कर रही है। ऐसे में, सहज ही एक प्रश्न उठ खड़ा होता है– ये करोड़ो रुपये कहाँ से आये हैं? जो सरकार अपने कर्मचारियों को सही समय पर वेतन नहीं दे पा रही है; नौकरियों में कटौती करती आ रही है; सरकारी उपक्रमों, प्रतिष्ठानों को बेचती जा रही है; बेरोज़गारी ‘हनुमान्’ की पूँछ की तरह से बढ़ती ही जा रही है, ऐसे में, ट्रम्प के लिए ‘विशेष’ आयोजन करने का औचित्य? देश की औसत जनता उत्तर चाहती है।
(सर्वाधिकार सुरक्षित– डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; २३ फ़रवरी, २०२० ईसवी)