सवर्ण चेतना सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा एडवोकेट के गृह जनपद में प्रथम आगमन पर युवा साथियों ने संडीला से लेकर पी.डब्ल्यू.डी गेस्ट हाउस हरदोई तक जगह-जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।सवर्ण चेतना सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा एडवोकेट ने स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सवर्णों के चिंतन में राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा सवर्णों ने समाज के हर वर्ग के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनका चिंतन हमेशा राष्ट्र हित में ही रहा है। सवर्ण चेतना सभा सर्व समाज को आगे बढ़ाएगी और उनके अधिकारों व समस्याओं को लेकर सरकार से संवाद स्थापित करेगी। सवर्ण चेतना सभा के नेता धीरज सिंह चौहान ने कहा कि चेतना सभा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। समाज में जिसका वर्ण है वह सभी सवर्ण हैं। हमारा उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाना है।
सवर्ण चेतना सभा के नेता संजीव मिश्र एवं सवर्ण अल्पसंख्यक सभा के नेता आरिफ खान शानू ने कहा कि जल्द ही हम सब लोग सवर्ण चेतना सभा के माध्यम से लोगों को ज़मीनी स्तर पर जोड़कर ज़िले में जल्द ही समाज सम्मेलन का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष बाजपेई ने किया।स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रुप से धीरज सिंह चौहान, आरिफ खान शानू, संजीव मिश्र, राम ज्ञान गुप्ता, कृष्ण कांत मिश्र, योगेश्वर सिंह एडवोकेट, अरविंद बाजपेई, रफीक लंबू, विजय पांडे, अखंड प्रताप सिंह, शिव मोहन शुक्ला, अमित सिंह मीतू, हरिराम यादव, अमिताभ अग्निहोत्री, रमेश सिंह एडवोकेट, सुरेश मिश्र, आदर्श मिश्र, छोटू बनिया, मोहित सिंह, आशीष त्रिपाठी, अमरेंद्र कुमार, सुकेन्द्र कुमार, रोहित मिश्रा, अजीत त्रिवेदी, वीरेंद्र दुबे, मोहित गुप्ता, नागेंद्र यादव, राम अवतार पाल, रमेश सिंह, चंद्रशेखर पाल, रामजी अवस्थी, मोहम्मद तालिब हसनैन, अनुराग मिश्र, अनूप दीक्षित, देवव्रत मिश्रा, दिलीप सिंह करौंदी, सचिन शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे।