सहायक श्रमायुक्त किरन मिश्रा ने अवगत कराया है दुकान एवं वाणिज्य प्रतिष्ठानों के पंजीयन व नवीनीकरण हेतु 18 दिसम्बर 2017 से 01 जनवरी 2018 तक षिवरों का आयोजन किया जायेगा जिसमें व्यापारी बंधुओं की दुकान एवं वाणिज्य अधिश्ठानों का पंजीकरण व नवीनीकरण किया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि 18 दिसम्बर को जिन्दपीर चौराहा रेलवेगंज, 19 को पाली मेन मार्केट, 20 को सिविल लाइन पिहानी चुंगी, 21 को कछौना बस स्टैंड, 22 को शाहाबाद अल्लापुर तिराहा, 26 को माधौगंज मोहल्ला नजहाई, 27 को बिलग्राम बस स्टैंड, 28 को बेनीगंज बस स्टैंड, 29 पिहानी कटरा बाजार, 30 दिसम्बर को सदर बाजार बड़ा चौराहा तथा 01 जनवरी 2018 को सण्डीला बस स्टैंड पर शिविर का आयोजन किया जायेगा । सहायक श्रमायुक्त ने सभी दुकानदारों एवं वाणिज्य प्रतिष्ठानों के स्वामियों से कहा है कि उक्त तिथियों में आयोजित होने वाले शिविरों में अपनी दुकान एवं प्रतिष्ठानों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण अवश्य करा लें ।