पुलिस के मालखाने में चोरी, सनसनी

              आम लोगों की हिफाजत का दावा करने वाली हरदोई पुलिस के मालखाने में ही चोरी हो गई।मंगलवार को जब सीनियर अफसरों को मामले की जानकारी मिली तो सभी के होश उड़ गए।अब पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।बहरहाल कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है कितना और क्या सामान चोरी गया है अभी पुलिस नही बता पा रही है।
      हरदोई में कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफ़िस के बीच में बने मालखाने में जब गेट खोला गया और अंदर जाकर चेक किया गया तो चोरी के सबूत मिले।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बने इस मालखाने में चोरी की जानकारी जैसे ही लगी तो हड़कंप मच गया।पहले तो पुलिस मामले को दबाने में लगी रही लेकिन जब बात नही बनी तो मामले की जानकारी सीनियर अफसरों को दी गई।
     मामले की सूचना पाकर हड़कंप तो मचा ही एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए जिसके बाद लखनऊ से बुलाई गई फोरेंसिक टीम ने मालखाने में जाकर पड़ताल की।चोर पीछे सींखचे के सहारे छत की पिछली दीवार से अंदर दाखिल हुए थे।फिलहाल मालखाने से कितना सामान चोरी हुआ है इसकी जानकारी की जा रही है।बहरहाल चोरी की इस वारदात ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोल दी है।