भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल के प्रयास से शुरू हुई कैसरबाग से मनवा वाया संडीला बस सेवा

सण्डीला से भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल का प्रयास सफल रहा और परिवहन विभाग की तरफ से एक साधारण बस सेवा मंगलवार से शुरू कर दी गयी जिससे लोगों में हर्ष है।
 यात्रियों की सुविधा के लिए कैसरबाग से मनवा वाया संडीला के बीच नई बस सेवा शुरू की गयी है। साधारण बसों की सेवा मंगलवार की दोपहर सवा तीन बजे रवाना होकर साढ़े चार बजे संडीला, छह बजे अतरौली व सात बजे मनवा पहुंची।यहां रात में बस का ठहराव करते हुए अगले दिन मनवा से सुबह सात बजे चलकर आठ बजे कोथावां, दस बजे हरदोई व दोपहर डेढ़ बजे कैसरबाग बस अड्डे पहुंचेगी।इस संबंध में कैसरबाग डिपो के एआरएम अमरनाथ सहाय ने बताया कि नई बसों की सेवाएं रोजाना कैसरबाग से रवाना होंगी।वही विधायक ने बताया कि उनकी मांग पर सरकार ने यह सेवा चालू की है।वही बस सेवा चालू होने से लोगों में हर्ष जरूर देखने को मिला है।