उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना ने आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में फरवरी, 2018 में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के तहत शहर की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण,समिति, आतिथ्य समिति एवं मीडिया समिति की समीक्षा की । राज्य सरकार प्रदेश में पूंजी निवेश को प्रोत्साहन देने, रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करने और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में उद्यमियों को विभिन्न ईकाइयों की स्थापना के लिए बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है । मन्त्री सतीश महाना ने कहा कि हाल ही में देश विभिन्न राज्यों में आयोजित रोड-शो के अत्यंत ही सकारात्मक परिणाम मिले हैं । प्रतिष्ठित औद्योगिक घरानों द्वारा उत्तर प्रदेश में स्वयं ही निवेश इच्छा व्यक्त की गई है ।
Related Articles
विकास कहाँ गया? ये तो सरकार पता लगाए लेकिन इस गाँव को नहीं आया ये आपको मै यकीन दिलाता हूँ : एक व्यथित ग्रामीण
October 6, 2023
0
कृषि क्षेत्र का विकास एनडीए सरकार की प्राथमिकता : अरुण जेटली
January 15, 2018
0
जनिगांव के मालपुर में नहीं कुछ विकास कीचड़ में रहने को विवश ग्रामीण, कच्चे जर्जर मकानों व बिना शौचालय के रहते ग्रामीण
September 26, 2018
0