ओखी तूफान भारी तबाही मचाए हुए है । ओखी के कारण केरल में भारी वर्षा के कारण हुई दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर दस हो गयी है। समुद्र से बचाए गए चार सौ से अधिक मछुआरों को नौसेना, तटरक्षक बल और पुलिस की मदद से सुरक्षित लाया गया है और लापता मछुआरों की तलाश जारी है। गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि केंद्र, मछुआरों की हिफाजत के लिए हरसंभव सहायता मुहैया कराएगा। चेन्नई और दक्षिणी आंध्र प्रदेश सहित राज्य के उत्तरी हिस्सों में इस सप्ताह में एक और तूफान का खतरा मंडरा रहा है।