टड़ियावां थाना क्षेत्र में सिकरोहरी पुल के पास नाले में एक खून से लथपथ बोरा देखे जाने से सनसनी फैल गयी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो बोर से जानवरों के अंगों के अवशेष निकलने के बाद राहत की सांस ली गांव सिकरोहरी स्थित शारदा नहर पुल के समीप पानी में शोमवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा गोवंश के अवशेष देखे गए।सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक निधी सोनकर,क्षेत्राधिकारी हरियावां ममता कुरील,थानाध्यक्ष गोपाल नरायन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।अवशेषों को बाहर निकलवाया गया।पशु चिकित्साधिकारी ऋचा शुक्ला एवं फार्मासिष्ट कपिल शुक्ला द्वारा पोस्टमार्टम कर गोवंश होने की पुष्टि के साथ जाँच हेतु विसरा भेजा गया।पुलिस ने अवशेषों को नहर के पास ही जमीन में दफन करवाया।