रेडियो और खेलकूद इस बार विश्व रेडियो दिवस का विषय है । पूरा विश्व आज इस चमत्कारी आविष्कार या यन्त्र को समर्पित रेडियो दिवस मना रहा है । रेडियो ने विश्व के हर कोने के लोगों को जोड़ा है और साथ ही व्यापक प्रभाव भी डाला है । भारत में हरित क्रांति का काफी कुछ श्रेय रेडियो को जाता है । उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने विश्व रेडियो दिवस पर रेडियो के श्रोताओं को बधाई दी है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर श्रोताओं सहित रेडियो से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है ।