दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक हुए जख़्मी

अजुहा, कौशाम्बी । सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत टांडा-अलीपुर-जीता मार्ग नादेमई गांव के नजदीक पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग जख्मी हो गए । हादसा देख उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ।

फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र के रजपालपुर निवासी छोटेलाल पुत्र सुंदर, सोनू कुमार पुत्र छोटेलाल बाइक से सैनी कोतवाली क्षेत्र के भेरावा गांव आये थे। सोमवार की दोपहर छोटेलाल अपने पुत्र सुंदर के साथ रजपालपुर जा रहे थे । बाइक सवार जैसे ही नादेमई गांव के समीप पुल के पास पहुँचा तभी दूसरी बाइक पर सवार फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर निवासी गोरेलाल पुत्र विजय सिंह 35 वर्ष , धर्मेंद्र कुमार पुत्र अरविंद सिंह 40 वर्ष , प्रकाश सिंह पुत्र मैकू सिंह 28 वर्ष की बाइक आपस में भिड़ गयीं । हादसे में दोनों बाइकों के तीन लोग जख्मी हो गए । उधर से निकल रहे राहगीरों ने हादसा देखा तो घायलो को इलाज के लिए नजदीक के निजी अस्पताल ले गए। वहां के डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति नाजुक देख सिराथू सर्किल के इस्माइलपुर कड़ा में घायलों को भर्ती कराया गया।

नगर पंचायत अजुहा से संतोष कुमार की रिपोर्ट