प्रधानमंत्री शोध योजना के तहत बीटेक और एमटेक के एक हजार प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

केन्‍द्र सरकार प्रधानमंत्री शोध योजना के तहत हर साल बीटेक और एमटेक के एक हजार प्रतिभाशाली छात्रों को छात्रवृत्ति देगी। छात्रवृत्ति की राशि 70 से 80 हजार रूपए प्रतिमाह होगी। इसके अलावा, इन छात्रों को पांच वर्षों के लिए दो लाख रूपए की सहायता राशि भी दी जाएगी।

योजना के अंतर्गत उन मेधावी छात्रों को आई आई टी और आई आई एस संस्‍थानों में पी एच डी कोर्स में सीधा दाखिला मिलेगा, जिन्‍होंने IIS, IIT, NIT, IISER, IIIT, से या तो डिग्री प्राप्‍त की हो या बीटेक अथवा इंटीग्रेटेड एमटेक या फिर विज्ञान और प्रौद्योगिकी में स्‍नातकोत्‍तर के अंतिम वर्ष में हों। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज नई दिल्‍ली में पत्रकारों को बताया कि सरकार नवाचार के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

तो सभी आईआईटीज में, सभी आईआईएसइआर में रिसर्च फेसिलिटिज को अपग्रेड कर रहे है। वहां अत्‍याधुनिक दुनिया के सबसे अच्‍छे इस तरह के रिसर्च फेसिलिटिज होंगे, ताकि छात्र वहां टैक्‍नोलॉजी के सारे प्रयोग कर सकेंगे, तो अच्‍छी फेसिलिटिज होंगी, अच्‍छी स्‍कालरशिप होगी और अच्‍छे गाइड भी अभी है और इसलिए क्‍योंकि अभी बहुत मात्रा में फैक्‍लटी का नया रिक्रूटमेंट हुआ है और जो विदेशों में पढ़कर आये हैवो भारत में प्‍यार से आये है वापस और वो अब उनको पढ़ा सकेंगे, गाइड कर सकेंगे, तो ये बहुत बड़ी अच्‍छी स्‍कीम है, जिसके तहत ये प्राइम मिनिस्‍टर स्‍कालरशिप दी जा रही है।