कौशांबी : पूरामुफ्ती थाने के छबीलेपुर गांव के सामने मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का क्षत विक्षत शव मिला। ट्रैक की तरफ शौच गए लोगों ने शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए।
लोगों ने घटना की सूचना सल्लाहपुर चौकी में दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजय सिंह परिहार ने शव शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की शिनाख्त के लिए इन नंबरों पर सम्पर्क करें।
सीओ– 9454401292
इंस्पेक्टर– 9454403767
चौकी प्रभारी 7007606808
कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट