बस्ती जिले में UP 100 पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की घेराबन्दी करते हुए उन्हें गाड़ी सहित दबोच लिया और अपहृत युवक को बदमाशों से मुक्त करा दिया । थाना छावनी के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र में राजेश कुमार मिश्र की सूचना पर PRV 0827 ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए बताए गए स्थान की घेरे बन्दी करते हुए खेसुआ च UP 51 X 2356 नम्बर की बोलेरो गाड़ी को पकड़ लिया । आरोपी अपहरणकर्ता आकाश मौर्या और सूरज सिंह को पकड़ने में भी पुलिस कामयाब रही । अपहृत आकाश मिश्र को छुड़ाने के बाद आरोपियों को थाना छावनी के सुपुर्द कर दिया ।
Related Articles
पुलिस (UP 100) को आता देख एक लड़की व दो बच्चों को छोड़कर भागे अपहरणकर्ता
November 10, 2017
0
यूपी 100 पुलिस पर महिला ने लगाए आरोप, सीएम को भेजा पत्र, एएसपी से भी मिली महिला
January 30, 2018
0
अपहर्ता आए दिन दे रहे हैं जान से मारने की धमकी
October 3, 2020
0