शीतकालीन सत्र 15 दिसम्बर से शुरू होगा

संसदीय कार्य मंत्री श्री अनंत कुमार ने आज नई दिल्ली में मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति की बैठक के बाद जानकारी दी कि संसद का शीतकालीन सत्र 15 दिसम्बर से शुरू होगा । गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की । उन्‍होंने कहा कि संसद का सत्र और विधानसभा चुनाव की तारीख एकसाथ न पड़े इसे ध्‍यान में रखते हुए संसद सत्र कुछ देरी से आयोजित किया जा रहा है । उन्‍होंने कहा कि पहले भी कई बार संसद सत्र की तिथियों में विधान सभा चुनाव को ध्‍यान में रखकर बदलाव किया गया है ।
तीन तलाक पर विधेयक और पिछड़ा वर्ग आयोग के संवैधानिक दर्जे संबंधी विधेयक पर इस सत्र में विचार किये जाने की पूरी सम्भावना है।
15 दिसम्‍बर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होगा । यह 5 जनवरी तक चलेगा । सत्र चौदह दिन का होगा । उम्‍मीद है कि सत्र सार्थक होगा और इस सत्र में कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी ।