उ. प्र. सरकार ने मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेण्ट प्रोग्राम (एमएसडीपी) के तहत सीतापुर जिले के दो विकास खण्डों, बिसवां व लहरपुर के प्राइमरी स्कूलों में 18 अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए कुल 42.76 लाख रुपये मंजूर किए हैं। विकास खण्ड-बिसवां के प्राइमरी स्कूलों में सात अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण हेतु 16.63 लाख रुपये और विकास खण्ड लहरपुर के प्राइमरी स्कूलों में 11 अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए 26.13 लाख रुपये मंजूर किये गए हैं।