मेरठ- आज थाना मवाना पुलिस ने एक परिवार के रोते हुए चेहरे पर खुशियों की रोशनी डाल दी । मवाना पुलिस को एक छः वर्षीय बालक आर्यन पुत्र अमरपाल के गुमशुदा होने की सूचना मिली । बालक मोहल्ला मुन्नालाल, मवाना मेरठ का था । मवाना पुलिस ने तत्काल ही छानबीन शुरू कर दी । पुलिस ने महादेव मंदिर के पास से डेढ़ घंटे में बालक को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया । बालक के परिजनों ने पुलिस की तत्परता और कार्यकुशलता की तारीफ करते हुए धन्यवाद दिया ।
Related Articles
अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत, सीमा विवाद के चलते शव लेकर घूमते रहे परिजन
July 24, 2018
0
यू.पी. 100 की आगरा टीम की तत्परता से बची दो जिन्दगियाँ
November 9, 2017
0
यूपी 100 पुलिस बल ने चोरों को 03 बैटरी सहित पकड़ा
December 9, 2017
0