शाहाबाद- उर्दू टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को बन्दी बना लिया है । सर्रा नीम तरोली बिलग्राम के आफाक मुम्बई में रहकर नौकरी करते हैं । उनकी पत्नी तहसीन बानो से शाहाबाद के मोहल्ला अल्हापुर का युवक दानिश पुत्र शाहिद किसी तरह से मिला और उर्दू टीचर की नौकरी का भरोसा दिलाते हुए दो साल पहले सत्तर हजार रुपये ले लिये थे । नौकरी ना मिलने पर महिला ने कई बार रुपये लौटाने का अनुरोध किया । लेकिन युवक ने उसके पैसे नही लौटाये । इस सम्बंध में महिला की शिकायत पर जालसाज युवक को बन्दी बना लिया गया है ।
Related Articles
20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
August 16, 2020
0
फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का आरोप
December 27, 2017
0
छेड़छाड़ के आरोपी को मौके पर पकड़ा
December 28, 2017
0