Breaking News

पुलिस की पिटाई से गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी

पुलिस पर लगा तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप, एसपी आफिस पहुंची पीड़ित महिलाएं


गर्भवती महिला पहुंची जिला अस्पताल 


कछौना पुलिस पर एक गंभीर आरोप लगा है। आरोप एक गर्भवती महिला समेत दो अन्य महिलाओं के साथ मारपीट व घर में तोड़फोड़ व लूटपाट का लगा है । महिलाएं एसपी आफिस देर शाम पहुंची लेकिन कोई अधिकारी न मिलने के कारण गर्भवती की हालत बिगड़ने पर जिला महिला अस्पताल चली गयी।

             हरदोई में एसपी आफिस के बाहर ऑटो में पड़ी यह गर्भवती महिला कोतवाली कछौना इलाके के भीरी निवासी अनीता 23 पत्नी रजनीश है। इसके साथ इसकी जेठानी मीरा व अनीता की सास भी मौजूद है। इन लोगों ने कछौना कोतवाली की पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए है। हालांकि अधिकारियों के न मिलने के कारण इन लोगों को निराशा हाथ लगी लेकिन 7 माह की गर्भवती अनीता की हालत बिगड़ी तो उसे जिला महिला अस्पताल ले जाया गया।
          अनिता का आरोप है कि शनिवार को उसके और पडोस के रहने वाले पदम के घर मे चोरी हुई थी। आरोप है कि पदम ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी और जब उसके पति पहुंचे तो उनकी एप्लिकेशन ले ली गयी । जबकि विनोद ने थाने में बैठा लिया।आरोप है कि रात को पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसके घर मे घुसकर जमकर तोड़फोड़ की उसे, जेठानी व सास को भी मारापीटा। आरोप है कि घर मे रखे 5 हजार रुपये भी पुलिस उठा ले गयी। हालांकि कोई अधिकारी ने मिलने से इनको निराशा ही हाँथ लगी।