दो दिवयीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

कछौना के सनशाइन कान्वेन्ट स्कूल में चल रहीे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ l जिसके अन्तर्गत विभिन्न खेलकूद की प्रतियोगितायें आयोजित की गईं और प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया l

देश में जमीनी स्तर पर खेलों को पुनर्जीवित करने के मकसद से खेलो इंडिया कार्यक्रम को शुरू किया जा रहा है l जिससे प्रेरित होकर कछौना के सनसाइन कान्वेन्ट स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्कूल के नौनिहाल छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता राघवेन्द्र तिवारी ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अहम हिस्सा है l खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है l हमारे देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है,बस जरूरत है खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने की l विद्यालयों में प्रतिभाओं का चयन करके यदि उनको बौद्धिक स्तर के साथ-साथ खेल स्तर पर भी भविष्य के लिए तैयार किया जाये l जिससे भारत देश दुनिया में खेल के क्षेत्र में लोकप्रिय बन सके l
विद्यालय के शिक्षक मो.अरशद व मों शोएब ने भी छात्र-छात्रओं को खेलकूद के महत्व के सम्बन्ध में बताया l
खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में सफल छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर विद्यालय के प्रबन्धक सुनील सोनी के द्वारा पुरस्कृत किया गया l