Breaking News

युवक ने फांसी लगाकर जान दी           

 शाहाबाद- गुरुवार की शाम यहां कोतवाली क्षेत्र के पुरवा पिपरिया गांव में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। गांव के मोहित कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता रोशनलाल (45) किन्हीं पारिवारिक कारणों के चलते परेशान रहते थे तनाव के चलते उन्होंने घर के बरामदे की छत में लगे कुंडे से रस्सी बांधी और लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे एसआई ब्रह्म प्रकाश ने छत में लटके रोशनलाल के शव को नीचे उतरवाया और पारिवारिक जनों से पूछताछ के बाद म्रतक के शव का पंचायत नामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है।