शाहाबाद(हरदोई)- भीषण गर्मी में पिछले 48 घंटे से बिजली न मिलने से नाराज गढी मोहल्ले के नागरिकों का गुस्सा आखिर फूट ही गया और रविवार सुबह शाहाबाद पिहानी मार्ग जाम करते हुये बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शुक्रवार की रात आई आंधी में तीनों गढी मोहल्लों के पेड टूट जाने के कारण सप्लाई ठप्प हो गयी। 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली विभाग ने शाहाबाद शहर को सप्लाई तो उपलब्ध करा दी परंतु आंझी मार्ग स्थित तीनों गढी मोहल्लों में बिजली सप्लाई नहीं दे सके। जिससे गढी वासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया । रमजान के चलते बिजली न मिलने से रोजेदार त्रस्त हो गए और शनिवार की सुबह शाहाबाद पिहानी मार्ग को जाम कर दिया । मार्ग जाम के कारण सारा यातायात ठप हो गया। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मान मनौव्वल करने के बाद जाम खुलवाया । फिलहाल मोहल्ला वासियों के इस कदम के बाद बिजली विभाग ने सप्लाई दुरूस्त करने के लिए खंभे खडे कराने शुरू कर दिये हैं।