सण्डीला (हरदोई)- पूर्व बीडीसी ज़हूर अहमद निवासी रानी खेड़ा बीती रात बाइक द्वारा घर जा रहा था इसी दौरान सड़क किनारे कटे पड़े पेड़ से बाइक टकरा गयी जिससे वह गिरकर घायल हो गया। एकांत होने की वजह से सड़क पर घायल पड़ा था तभी उधर से आ रही तेज़ रफ़्तार पिकअप ने रौंद दिया जिससे उसके दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।