-बेनीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार अधीक्षिका की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
-डीएम के निरीक्षण में 19 महिलाओ के नाम मिले थे फर्जी
-तहसीलदार संडीला भी जांच कर दर्ज कर लाये थे बयान
-डीएम के आदेश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी की तहरीर पर स्वाधार ग्रह के संचालक व अधीक्षका के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट ।
हरदोई- बेनीगंज में स्वाधार गृह मामले में आखिर एसपी विपिन कुमार मिश्र की बनाई गयी टीम ने स्वाधार गृह के संचालक मोहम्मद रजी को गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि संस्था संचालक काफी समय से फरार चल रहा था। डीएम के निरीक्षण में 19 महिलाओं के नाम फर्जी पाए गए थे। जबकि दो ही महिलाएं मौके पर मिली थी। इस पर डीएम ने कार्रवाई के आदेश दे दिए थे। जिस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी की तहरीर पर स्वाधार गृह के संचालक व अधीक्षका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी और मामले की जांच चल रही है।
बेनीगंज कस्बा में थाने से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर महिला स्वाधार केन्द्र स्थित केन्द्र है। जो आयशा ग्रामोद्योग लोहानी पिहानी के माध्यम से संचालित है। इसके संचालक मोहम्मद रजी निवासी लोहानी थाना पिहानी के हैं। जहां पर कानपुर के आनंद नगर आरती निवासी अधीक्षका के रूप में काम कर रही है। यहां पर सोमवार को अचानक सीएम के फरमान के बाद डीएम पुलकित खरे ने इस केन्द्र पर छापा मारा। जहां पर कागजों पर 21 महिलाएं होने की इंट्री पाई गई। लेकिन जब मौके पर जांच की गई थी तो वहां पर 19 महिलाओ के नाम फर्जी पाए गए थे। मौके पर दो ही महिलाएं मिली। जिनसे डीएम ने पूरे मामले में पूछताछ की। इसके दूसरे दिन मंगलवार को भी जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनील कुमार संडीला तहसीलदार पंकज सक्सेना कानूनगों राम प्रकाश मिश्रा बेनीगंज कोतवाल केन्द्र पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी की तहरीर पर संचालक मोहम्मद रजी व अधीक्षका आरती के खिलाफ जालसाजी कूट रचित ढंग से धन हड़पने आदि के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम ने स्वाधार गृह की अधीक्षिका आरती को गिरफ्तार कर लिया था।