पिहानी।
कोतवाली थाना क्षेत्र पिहानी के ग्राम इटारा में एक झोलाछाप डॉक्टर की दवाई से एक किशोर की मौत हो गयी। ग्राम इटारा के रहने वाले रामपाल का आरोप है कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे जब उनके पुत्र रोहित पाल (14 वर्ष) को पेट दर्द की शिकायत हुई तो गांव के ही एक डॉक्टर मित्रपाल के पास उसे ले जाया गया। जिन्होंने इंजेक्शन लगाकर कुछ दवाइयां दे दीं। थोड़ी ही देर बात रोहित की मृत्यु हो गयी। मृत किशोर के चाचा रोशनलाल और संजय का कहना हैकि डॉक्टर की गलत दवाई के कारण किशोर की मृत्यु हुई है। शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उक्त घटना को लेकर मृत किशोर के पिता रामपाल ने आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध कोतवाली पिहानी में तहरीर दी।