भाजपा के पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान के नेतृत्व में एससी एसटी एक्ट के विरोध में सड़क पर उतरे सवर्ण

                 एससी एसटी के विरोध में सर्व समाज अधिकार मंच के बैनर तले भाजपा के पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने विरोध मार्च निकाला और प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
                जुलूस निकाल कर की गई नारेबाजी के बाद दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जांचोपरांत दोषी पाए जाने पर ही कार्यवाही करने के दिशा निर्देश को दरकिनार कर अध्यादेश के माध्यम से किये गए संशोधन को हम सब काले कानून की तरह मानते है जो सिर्फ वोट बैंक की राजनीति है। यह निर्णय 20 प्रतिशत लोगों का 80 प्रतिशत सर्वसमाज को कठपुतली बनाने जैसा है जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
                 ज्ञापन में मांग की गई है कि एससी एसटी में सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप हो,सवर्ण आयोग का गठन हो और सवर्णों को भी आरक्षण सुविधा मिले।ज्ञापन में चेतावनीं दी गयी है कि यदि इस कानून में बदलाव नहीं किया गया तो 13 अक्टूबर से कलेक्ट्रेट में अनशन और फिर भूख हड़ताल भी करेंगे।इससे पूर्व सर्व समाज के लोग गांधी मैदान पर एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए नुमाइश चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन दिया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।इस अवसर पर राजवर्धन सिंह राजू,देवेंद्र सिंह,वेद प्रकाश मिश्रा, संजीव त्रिपाठी,कमलेश अवस्थी,अतुल सिंह,रीता सिंह,सुमन सिंह सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।