शाहाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

हरदोई : शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर नालंदा स्कूल के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।     

जनपद फर्रूखाबाद के थाना अमृतपुर के ग्राम करनपुरदत्त निवासी रामजीत (34) पुत्र पूरनलाल खेतीबाड़ी का काम करते थे। रामजीत तीन भाई में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई रामगोपाल ने बताया कि रामजीत सोमवार को शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोटिया निवासी मौसा मुंशीराम की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से गया था। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर नालंदा स्कूल के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।