पूर्वोत्तर भारत में पहली बार राष्ट्रीय स्तर कवि सम्मेलन साहित्य संगम संस्थान के बैनर तले

  • काव्यमेध वार्षिकोत्सव तिनसुकिया असम में इक्यावन साहित्यकार सम्मानित होंगे

भवानीमंडी:-संगम समाचार/०१ जून-

साहित्य संगम संस्थान तिनसुकिया असम शाखा के अध्यक्ष प्रतिष्ठित व्यवसायी संजय त्रिवेदी जी ने बताया कि ०२ को तिनसुकिया में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का क़वि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है ।

इस कार्यक्रम में जयपुर से रिखब चन्द राँका कल्पेश, इंदौर से वैदिक राष्ट्र के संपादक आचार्य भानु प्रताप वेदालंकार, खरगोन म०प्र० से कैलाश मंडलोई, प्रयागराज उ०प्र० से सरिता श्रीवास्तव, कानपुर उ०प्र० से राज वीर सिंह एवं रायगढ़ छत्तीसगढ़ से कवि सभा के अध्यक्ष आ०रामावतार बिंजराजका निश्छल जी सहित बरनाली की डायरेक्टर डॉ राजलक्ष्मी शिवहरे सहित साहित्य संगम संस्थान के महामंत्री जी लखनऊ से शिरकत करेंगे । यह भव्य आयोजन सुबह दस बजे से आरंभ होकर शाम सात बजे तक तीन चरणों में संपन्न होगा । प्रथम चरण में पुस्तक विमोचन होगा और दोपहर के सत्र में सम्मान समारोह में पाँच साहित्यकारों को डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी तथा सायंकालीन सत्र में कवि सम्मेलन में काव्यपाठ किया जाएगा । इस अवसर पर क्षेत्रीय कवि डिब्रूगढ़ सहित गोवाहाटी से राम प्रसाद दुबे राम जी भी शामिल होंगे ।