उपायुक्त उद्योग संजय कुमार ने बताया है कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर 13 सितम्बर 2019 को पूर्वान्ह 11 बजे विकास भवन सभागार में एमएमएमई भारत सरकार एवं राज्य सरकार के उद्योग विभाग के आपसी समन्वय से समबन्धित बैठक की जाएगी । बैठक में एमएमएमई से सम्बन्धित विभागों के आपसी समन्वय के विषय में चर्चा की जाएगी । बैठक के उपरान्त उद्यम समागम कार्यक्रम 18 व 19 सितम्बर 2019 को होना प्रस्तावित हुआ है। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि 13 सितम्बर 2019 को उक्त बैठक में निर्धारित समय पर विकास भवन सभागार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Related Articles
सामग्री, गुणवत्ता एवं मूल्य निर्धारण के लिए क्रय समिति की बैठक 17 सितम्बर को
September 15, 2018
0
नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक संपन्न, स्वच्छता पर हुई विशेष चर्चा
January 7, 2018
0
शाहजहांपुर में मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर की बैठक, भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता भी रहे मौजूद
July 18, 2018
0