भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुन भावविभोर हुए भक्त

रामू बाजपेयी-

तारागाँव (हरदोई)- हरदोई जिले तारा गाँव स्थित जय श्री बालाजी सरस्वती शिशु मन्दिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस की कथा में कथा व्यास पं० अरुण कुमार ने भगबान श्रीकृष्ण की बाललीला के प्रसंग की अमृतमयी कथा का व्याख्यान किया तथा कथावाचिका पूज्या मोहिनी वाजपेयी जी ने भी श्री कृष्ण लीला की कथा का वर्णन किया।

कथा व्यास मोहिनी बाजपेयी श्रीकृष्ण की वाल लीला का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान ने बचपन मे चोरी की मिट्टी खाई एक बार जब भगवान ने मिट्टी खाई और जब यसोदा मां ने उनका मुँह देखना चाहा तो उन्होंने अपने मुँह में पूरे ब्रम्हांड के दर्शन करवा दिये।

कथा में मौजूद रहे विद्या भारती अवध प्रान्त के प्रदेश निरीक्षक

कथा षष्टम दिवस पर विद्या भारती अवध प्रांत के प्रदेश निरीक्षक राजकुमार सिंह भी कथा श्रवण करने पहुंचे और भगवान का पूजन अर्चन किया। इस मौके विद्यालय के प्रबंधक व आयोजक विनय बाजपेई प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह, नीरज पाल आदि के साथ साथ सैकडों भक्त मौजूद रहे।