एस एस आई जितेंद्र सिंह ने हाईवे किनारे रोपे पौधे

बिल्सी:- बिसौली रोड स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल द्वारा संचालित अरिहन्त वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में संस्थापक प्रशान्त जैन एवं जिला उपाध्यक्ष हर्ष सोमनी की अध्यक्षता में आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे मुख्य अतिथि रहे बिल्सी कोतवाली के एस एस आई जितेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम बिसौली कासगंज हाईवे किनारे एवं मंदिर परिसर में पौधारोपण किया ।

इसके बाद लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम बहुत ही खुशी के साथ आप सभी को यह बताना चाहते हैं कि आज हम सभी इस महान उत्सव पर हमारे पर्यावरण के लिए कुछ अच्छा करने के लिए एकत्र हुए हैं। आज मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि आप सभी लोगों के समक्ष मुझे पर्यावरण पर भाषण देने का शुभ अवसर मिला है।अपने व्यस्त जीवन के कारण हम लोग पर्यावरण की देखभाल को पूर्ण रूप से भूलते जा रहे हैं। अपने वातावरण को अच्छा और स्वस्थ बनाने के लिए और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए हम सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी
आज अपने आधुनिक युग के आनंद और आराम के कारण हम अपने पर्यावरण को नष्ट करते जा रहे हैं। हम सभी जानते हैं की एक संतुलित पर्यावरण के बिना मनुष्य का जीवन इस धरती पर खत्म भी हो सकता है। परंतु तब भी हम कभी अपने पर्यावरण के संरक्षण के विषय में नहीं सोचते हैं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रशान्त जैन ,मोहित शर्मा, हर्ष सोमनी, प्रबल वार्ष्णेय, देवेश वार्ष्णेय, अखिल शर्मा, अमनदीप शर्मा, अंशुल शर्मा, लोकेश ,राघव गुप्ता, अमन गुप्ता, विकाश माहेश्वरी ,संजीव राणा, नईम अववासी समेत कई लोग मौजूद रहे ।