किसी विषय के प्रश्नपत्र/प्रश्न-पत्र (‘प्रश्न पत्र’ अशुद्ध है।) मे यदि यह प्रश्न हो तो आपका उत्तर कौन-सा (यहाँ ‘क्या’ अशुद्ध है।) होगा?
प्रश्न– इनमे से ‘हवा’ के लिए उपयुक्त शब्द है :– (यहाँ ‘है-‘ और ‘है :’ अशुद्ध हैं।)
(आप बिना किसी टिप्पणी के उत्तर देंगे।)
क– बहना ख– चलना ग– भ्रमण करना घ– संसरण करना।
◆ उत्तर-विकल्प घ– के अन्त मे ‘पूर्ण विराम का चिह्न’ लगेगा?
यदि ‘नहीं’ तो क्यों और ‘हाँ’ तो क्यों?
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
अब आप सभी ध्यानपूर्वक उत्तर समझें।
उत्तर– चलना।
● उत्तर-विकल्प ‘घ’ के अन्त मे पूर्ण विरामचिह्न लगेगा; क्योंकि प्रश्नात्मक वाक्य है– ‘इनमे से ‘हवा’ के लिए उपयुक्त शब्द है’ :–
यही वाक्य उत्तर-सहित इस रूप मे गठित होगा– ‘इनमे से ‘हवा’ के लिए उपयुक्त शब्द है, चलना।’
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; २३ फ़रवरी, २०२२ ईसवी।)