शाहाबाद(हरदोई)- गुरुवार को हिन्दू समाज पार्टी व बेटियां फाउंडेशन शाहाबाद ने साहिबाबाद (गाज़ियाबाद) में हुए गैंगरेप को लेकर बालाजी जी मंदिर शाहाबाद पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया ।
बताते चले कि 24 अप्रैल 2018 को शाहबाज नाम के मुस्लिम लड़के ने गीता (काल्पनिक नाम) को बहला फुसलाकर अगवा किया और मदरसे में बंधक बनाकर लगातार 3 दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया गया । इस अवसर पर हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अंकित सिंह परमार ने सरकार से मांग की कि आरोपी शाहबाज और मौलवी को फाँसी की सजा दी जाए और मदरसा तुरंत सीज किया जाये । समाजसेवी श्री राजवर्धन सिंह राजू ने सरकार से सख्त कार्यवाई की मांग की। इस मौके पर बेटियाँ फाउंडेशन के प्रखर बाथम ने दोषियों को जनता के हवाले करने की मांग की ।
वही नीराज पांडेय ने कहा ऐसे बलात्कारियों की सिर्फ एक ही सजा होनी चाहिए की कोई ऐसा सोचते भी रूह कांप उठे । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष छात्र संघ श्री ओमवीर सिंह ने चेतावनी दी अगर सरकार बलात्कारियों को फ़ासी देने में नाकाम होती है तो हिन्दू समाज पार्टी द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी। इस मौके हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में अक्रोस देखने को मिला बात । इस मौके पर अजीत सिंह,अंकित पांडेय, अखिलेश मिश्रा, अरिमर्दन सिंह, शिवम ठाकुर, मोहित शुक्ला, दीपेंद्र सिंह, शुभम चंदेल, , सर्वजीत रॉय आर्य, अंकित गुप्ता, शुभम पंडरवा, शिवम पंडरवा, आशीष ठाकुर, आदर्श सिंह, कुलदीप सिंह दीपू, शिवलेश सिंह, राजकुमार सिंह, अजीत प्रताप सिंह, सुयश त्रिवेदी,आशीष सिंह, अमनदीप सिंह, मोहित आदि लोग मौजूद रहे।