किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म गर्भवती हुई किशोरी

  • किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म गर्भवती हुई किशोरी
  • लगातार करता रहा युवक दुष्कर्म,पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
  • बेनीगंज पुलिस मामले को दबाने के करती रही लगातार प्रयास

हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के द्वारा लगातार दुष्कर्म किये जाने से एक किशोरी गर्भवती हो गयी।मामला उजागर होने पर पिता ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है जबकि बेनीगंज पुलिस लगातार मामले में कार्यवाई करने से बचती रही।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के परसपुर गांव के निवासी युवक रामू का ननिहाल निबाहा मजरा पुरवा बाजीराव में होने के कारण उसका आना जाना इस गांव में रहता था। युवक गांव में महीनों अपने ननिहाल में रुकता था। इसी दौरान निबहा गांव की एक नाबालिग किशोरी से उसने दुष्कर्म किया और लगातर करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गयी।
तीन माह गुजरने पर युवती के शरीर मे बदलाव आने के कारण घरवालों ने पूछताछ की तो राज खुला। इस बात से खफा पिता ने कोतवाली बेनीगंज में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बलात्कार एवम् पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की । आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है । पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।