IV24 News से अनीस सिंह की रिपोर्ट
गोपामऊ: गोपामऊ से पिहानी की और जा रहे एक परिवार को बाइक सवारों ने गिरा दिया और महिला का कुंडल नोंच कर भाग निकले। मोटर-साइकल गिरने से लगभग 3 वर्ष के बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद परिवार पिहानी चला गया। सड़क पर उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक मोटर-साइकल पर 3 सवारों ने सामने से आ रही मोटर-साइकल को लात मार कर गिरा दिया। उसके बाद महिला के कान से कुंडल नोच कर भाग निकले। मोटर साइकल गिरने से बाइक पर बैठे 3 वर्ष के बच्चे के सिर में गंभीर चोट आ गयी । घटना से मची चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग आ गए । बच्चे सहित परिवार को वहां मौजूद लोगोंं की मदद से ईलाज के लिए पिहानी भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परिवार इटारा का है और अपने गांव वापस जा रहा था।
IV24 से संवाददाता अनीश सिंह की रिपोर्ट