अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर फैसला बृहस्‍पतिवार तक स्‍थगित किया

वाराणसी की एक त्‍वरित अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद में पूजा से संबंधित मामले पर अपना फैसला बृहस्‍पतिवार तक स्‍थगित कर दिया है। विवाद पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 27 अक्टूबर को अपना आदेश 8 नवंबर तक सुरक्षित रखा था। बताते चलें कि न्यायाधीश 8 नवंबर को छुट्टी पर थे, इसलिए मामले की सुनवाई आज के लिए निर्धारित की गई थी।