● आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
एक नेता से किये गये प्रश्न और उसके उत्तर को देखें।
प्रश्न– हमारा राष्ट्रीय गीत क्या है?
नेता– जन गड़ अधिनायक जय हे।
प्रश्न– राष्ट्रगान को कितने समय के अन्दर गाया जाता है?
नेता– यही कोई सात मिनट मे।
प्रश्न– उत्तरप्रदेश का राज्यपाल कौन है?
उत्तर– अभी दिमाग मे चढ़ नहीं रहा है। बंगाल के कोई हैं।
प्रश्न– एम० एल० सी० और एम० एल० ए० के चुनाव कैसे होते हैं?
नेता– जो पिछले दरवाजे से आते हैं, वे एम० एल० सी० हैं और एम० एल० ए० हम लोग हैं।
प्रश्न– विधानमण्डल क्या है?
नेता– लखनऊ मे विधानसभा-मार्ग पर स्थित है।
प्रश्न– “रघुपति राघव राजाराम” किसने कहा था?
उत्तर– हनुमान जी ने हनुमान चालीसा मे।
प्रश्न– नेता का मतलब क्या है?
उत्तर– जो नेतागिरी करते हैं, वो नेता कहलाते हैं।
एक बार गला फाड़कर बोलिए– भारत के नेताओं की….
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; १२ फ़रवरी, २०२४ ईसवी।)