कछौना, हरदोई। कछौना क्षेत्र में गांजा मादक पदार्थ बड़े पैमाने पर बिक्री हो रहा है। मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर बिक्री की सूचना पर अपराध नियंत्रण पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में कछौना पुलिस व एसटीएफ टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।
बुधवार को कछौना पुलिस व एसटीएफ टीम द्वारा ग्राम कटियामऊ मोड़ पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक सफेद रंग की मारुति डिजायर कार हरदोई की तरफ से आ रही हैं। पुलिस टीम द्वारा रोकने पर मारुति चालक कार चालक रोककर भाग खड़ा हुआ, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कुंवर सेन पुत्र नन्हे लाल निवासी ग्राम गंगूपुर थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत बताया। कार में जांच के दौरान भारी मात्रा में स्मैक मिली। मारुति कार यू०पी० 25 ए०जे० 5170 के चालक की सीट के नीचे दो पॉलिथीन सिल्वर रंग का गन्धहीन, स्वादहीन पाउडर बरामद हुआ। जिसका वजन एक किलोग्राम हैं। पकड़े गए युवक ने बताया यह स्मैक है। वह बरेली निवासी आसिफ से खरीद कर लखनऊ निवासी सुनील को बेचने जा रहा था। तस्कर बरेली बदायूं पीलीभीत आदि शहरों में तस्करी करते हैं। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर आर्थिक व शारीरिक नुकसान कर रहे हैं। एक बार नशे की गिरफ्त में आने पर अपराध की दुनिया में चले जाते हैं।
कछौना में ढाबा व चाय की दुकानों से धड़ल्ले से गांजा की पुड़िया बिक्री हो रही है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ अपराध संख्या 317/22 धारा 8/21/23ग/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया। एक किलोग्राम स्मैक अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत एक करोड़ रुपये है। गिरफ्तार करने वाली टीम क्षेत्राधिकारी बघौली विकास जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह, दिलीप कुमार तिवारी, पुष्कर वर्मा, अंजनी यादव, संतोष एसटीएफ, रामबरन यादव, रोहित कुमार, अमन सिंह, अशोक राजपूत, कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने तस्कर को गिरफ्तार किया।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता