कर्नाटक के पश्चिमी घाट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भूस्खलन की घटनाओं के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बेंगलुरू और मंगलुरू के बीच रेल तथा सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भूस्खलन से अवरूद्ध मार्गों पर यातायात बहाल करने की कार्यवाई जारी है। इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, एक सप्ताह तक सक्रिय रहने के बाद अब कमजोर पड़ता जा रहा है।