● तीन साल पहले शादी का झांसा देकर दलित युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था चालबाज युवक ।
● अधूरी दुल्हन के परिजनों ने चालबाज युवक के खिलाफ सैनी थाना में दिया शिकायती पत्र ।
कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा निवासी चालबाज युवक ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी 9 दिसंबर को मोचारा खास गांव बारात ले जाने की तैयारी कर ही रहा था कि पहली पत्नी ने चालबाज युवक के घर पुलिस की पहरेदारी बैठा दी जिससे उसके अरमान पर पानी फिर गया। पुलिस ने बाप बेटे को हिरासत में लेकर लॉकअप में डाल दिया।
आपको बताते चलें कि सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा वार्ड नंबर छह निवासी वीर सिंह पुत्र ओमकार सिंह यादव कृष्णानगर थाना सैनी निवासी चालबाज युवक नगर पंचायत अजुहा वार्ड नंबर चार निवासिनी दलित युवती प्रीती देवी पुत्री ननका गौतम को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर लगभग तीन साल पहले अपने साथ महाराष्ट्र शहर भगा ले गया था। युवती के फरार हो जाने पर परिजनों ने चालबाज युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। तब तक मुंबई शहर पहुंच दोनों ने 29/06/2018 को महाराष्ट्र स्थित चंपा देवी मंदिर में पहुंच सातफेरे लेकर जीने मरने की कसमें खा लीं।
शादी के कुछ दिन बाद चालबाज युवक अपनी पत्नी प्रीति देवी को आए दिन मारपीट कर दहेज की मांग करने लगा। और दूसरी शादी करने के लिए बार बार धमकी देने लगा। एक साल तक पति पत्नी के रुप में रहने के बाद पत्नी को मुंबई शहर स्थित कमरे से मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने थक हार कर जिला न्यायालय कौशांबी में मुकदमा संख्या 348/2019 भरण पोषण दहेज प्रथा संबंधी वाद दाखिल कर दिया। चालबाज युवक अजुहा अपने परिवार के बीच रहने लगा। लेकिन चालबाज युवक के परिजन उसे अपनी बहू स्वीकार करने के लिए राजी नहीं हुए।
कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बाद चालबाज युवक ने दूसरी युवती पप्पी पुत्री संजय सैनी थाना क्षेत्र के मोचारा खास को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का वादा कर लिया। शादी की तारीख फिक्स होने पर चालबाज युवक परिवार सहित 9 दिसम्बर को बारात ले जाने की तैयारी कर रहा था। कि अजुहा कस्बे की निवासी पहली पत्नी ने दूसरी शादी की तारीख की भनक लगते ही 27/11/2020 को पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर शादी रुकवाने की मांग किया। पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देशानुसार 09/12/2020 को शादी रोकवाने के लिए चालबाज दूल्हे के चौखट पर सैनी थाना पुलिस आ धमकी। चौखट पर पुलिस के पहुंचते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चालबाज दूल्हा व दूल्हे के पिता को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। अब देखना यह है कि सैनी थाना पुलिस पहली पत्नी को न्याय दिलाने के लिए कार्यवाही चालबाज युवक के खिलाफ करती है या उसे छोड़ देती है।
वहीं सैनी थाना क्षेत्र के मोचारा खास निवासी अधूरी दुल्हन के पिता संजय यादव का कहना है कि फरेबी युवक वीर सिंह पुत्र ओंकार सिंह यादव नगर पंचायत अजुहा वार्ड नंबर 6 कृष्णा नगर थाना सैनी ने हमारे साथ धोखा किया है। उसने यदि बता दिया होता कि मैं पहले शादी कर चुका हूं। तो हम अपनी बेटी का ब्याह युवक के साथ कतई ना करते। 9 दिसंबर को लड़की पक्ष के लोगों ने लाखों रुपया खर्च करके विवाह की तैयारी की थी लेकिन चालबाज युवक बारात लेकर अधूरी दुल्हन के घर नहीं पहुंचा।
परिजनों का कहना है कि चालबाज युवक के खिलाफ सैनी थाना में तहरीर दे दी गई है। संबंधित थाने में सुनाई नहीं होने पर पूरे शादी के खर्च की भरपाई चालबाज युवक के परिजनों से करने के लिए पुलिस अधीक्षक कौशांबी से गुहार लगाई जाएगी।
कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट