९ फ़रवरी २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा – अमृतकाल के दौरान सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ सबको पहुंचाने का सरकार का लक्ष्‍य।
  • पीएम मोदी ने राज्‍यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में कहा कि उनकी सरकार ने कार्य करने की एक नई संस्‍कृति विकसित की है जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है।
  • राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा – महिलाओं ने भारतीय समाज में मूल्‍य और नैतिकता को सशक्‍त करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • लोकसभा में आज वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट पर फिर चर्चा शुरू हुई। चर्चा में भाग लेते हुए, वाईएसआर कांग्रेस के सांसद भरत राम मार्गानी ने इसे व्‍यापक बजट बताया।  
  • तृणमूल कांग्रेस के प्रोफेसर सौगत रॉय ने बजट को अवसरवादी बताते हुए कहा कि इसमें भविष्यवादी दृष्टिकोण का अभाव है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एएम आरिफ का कहना था कि मनरेगा के लिए धन आवंटन में कमी कर दी गई है।
  • त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर।
  • मेघालय और नागालैंड में कल नाम वापस लेने का अंतिम दिन।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशकर्ता शिखर बैठक का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे वैश्विक व्यापार और निवेश यूपी-2 की भी शुरूआत करेंगे। वैश्विक निवेशकर्ता शिखर बैठक दस से बारह फरवरी तक होगी।
  • तुर्किए और सीरिया में भूकंप से मृतकों की संख्‍या 17 हजार से अधिक हुई। तुर्कीए के इस्‍केनदरन में सेना के फील्‍ड अस्‍पताल ने काम करना शुरू किया।
  • केन्द्र शासितप्रदेशजम्मू-कश्मीर में कल उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में शरद कालीन खेलो इंडिया के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। सूचना और प्रसारण, युवा और खेल मामलों के केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर खेलो के इस संस्करण के उद्घाटन समाहरोह में भाग लेंगे।
  • नागपुर में, गावस्‍कर-बार्डर ट्रॉफी क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में आस्‍ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन पर सिमटी।