धूमधाम से निकाली गयी पौधों की बारात

रामू बाजपेयी-

पाली (हरदोई)- रविवार को दैनिक जागरण समाचार पत्र द्वारा आयोजित पौधों की बारात नगर में बड़ी धूमधाम से निकाली गयी।

जनार्दन मिश्र ‘टिंकू’ के नेतृत्व में नगर के सैकड़ों लोगों माँ पंथवारी मन्दिर परिसर में एकत्रित हुए। विमल प्रकाश मिश्रा जिला पंचायत सदस्य,अशोक कुमार गुप्ता व अवनीश शुक्ला अधिशासी अधिकारी बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां पंथवारी देवी मंदिर से हुआ तथा नत्थन बानो बाबू खां डिग्री कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज व पब्लिक शिक्षा निकेतन में पौधा रोपण का कार्यक्रम किआ गया गया। बारात के स्वागत का कार्यक्रम नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन विद्यालय में किया गया जहाँ बारातियों को जलपान करवाकर बारातियों को विदा किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष डॉ आलोक अवस्थी द्वारा मुख्य अतिथियों को पौधा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर कुलदीप मिश्रा,सन्दीप मिश्रा,शिवम तिवारी,रंजन त्रिवेदी, फुरकान खां, प्रशांत कुमार, रामू अग्निहोत्री,रचना मिश्रा, अमित अग्निहोत्री, गोपाल बाजपेयी, देवेश बाजपेयी, दिलीप दीक्षित, सुनील शुक्ल, अनुपम अग्निहोत्री, राहुल मिश्रा सहित नगर के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।